कैमूर में रामगढ़ राजनीति का गढ़ माना जाता है,यहां चुनाव में वोटो की गिनती तक कोई समझ नहीं पाता कि तराजू का पलड़ा किसके पक्ष में जा रहा है। शुक्रवार को जारी गिनती में दोपहर 12 बजे तक विधान सभा 203 रामगढ़ में छठे राउंड की गिनती के बाद जो नतीजे आए हैं वह राजनीतिक विश्लेषकों को भी काफी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि यहां पर हर बड़ी धुरंधर पार्टी को और दिग्गज उम्मीदवारों को अकेले हाथी रौंदते हुए आगे बढ़ रहा है।
जानिए भभुआ विधानसभा का हाल कौन कितना आगे कौन कितना पीछे
छठे राउंड की गिनती के बाद बहुजन समाज पार्टी के सतीश सिंह यादव 19673 वोटो के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह 15621 वोटो के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
तीसरे स्थान पर पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के पुत्र एवं वर्तमान बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार 9278 वोटो के साथ तीसरा स्थान पर चल रहे हैं,
जो काफी चौंकाने वाला आंकड़ा है।
चौथे स्थान पर जन सुराज पार्टी के आनंद कुमार सिंह 1289 वोटो के साथ काबीज हैं तो पांचवें स्थान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार घुरेलाल राजभर 934 वोटो के साथ मौजूद हैं।
मतगणना को लेकर जिले के सारे विद्यालय रहेंगे बंद
छठे स्थान पर नोटा 256 वोटो के साथ तो निर्दलीय उम्मीदवार रामप्रवेश सिंह 168 वोटो के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। चुनाव की मतगणना की ताजा तरीन आंकड़ों के लिए हमारे साथ बने रहिए।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






