बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन एक बहुत बड़े त्यौहार की तरह है। बहुत सारे प्रत्याशियों के भाग्य का ताला आज खुलने और बंद होने वाला है।
सुबह 8:00 बजे से ही लगातार काउंटिंग हो रही है जिसमें सभी दलों के प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी है, कैमूर में भी कमोबेश यही हाल है।
बात करें दोपहर 12:00 तक की काउंटिंग की, तो अब तक छठे राउंड की काउंटिंग के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं वह चौंकाने वाले हैं बीजेपी के प्रत्याशी भरत बिन्द 19514 वोटो के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं,
तो वही राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार सिंह 13650 वोटो के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल 10113 वोटो के साथ काबीज हैं।
चौथे स्थान पर जनसूराज पार्टी के उम्मीदवार जैनेंद्र कुमार आर्य 1633 वोटो के साथ काबीज हैं।
वही पांचवें स्थान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार विकास कुमार तिवारी 1280 वोटो के साथ काबिज है।
आश्चर्यजनक बात यह है की नोटा 495 वोटो के साथ छठे स्थान पर चल रहा है, सातवें स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमीरुद्दीन अंसारी 265 वोटो के साथ काबिज है।
इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार शिशुपाल सिंह 184 वोटो के साथ आठवें स्थान पर और 181 वोटो के साथ नवें स्थान पर अजीत कुमार पटेल जो निर्दलीय प्रत्याशी हैं वह मौजूद हैं।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






