20/11/2026
Log In Register
Local News

लक्सा थानाध्यक्ष बने शिवम मिश्रा, बधाईयों का लगा तांता

लक्सा वाराणसी के नये थाना अध्यक्ष बने शिवम मिश्रा, सिगरा थाने पर हुआ जोरदार अभिनंदन व स्वागत

बुधवार को वाराणसी के सिगरा थाने पर पूर्व चौकी इंचार्ज नगर निगम और वर्तमान थानाध्यक्ष लक्सा शिवम मिश्रा का जोरदार अभिनंदन व स्वागत किया गया।

 

 

सिगरा थाने पर पहुंचते ही कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, सभी चौकी प्रभारी और सभी पुलिसकर्मियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई।

 

सैकड़ो पुलिस कर्मी भी पहुंचे स्वागत के लिए

इस दौरान शिवम मिश्रा ने कोतवाल शिवाकांत मिश्रा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और लक्सा थानाध्यक्ष का कार्यभार संभालने पहुंचे।

पर्सनालिटी में कोई जवाब नहीं, स्मार्ट पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं शिवम

शिवम मिश्रा एक बहुत अच्छे बॉडीबिल्डर भी हैं, पर्सनालिटी में उनका कोई जवाब नहीं है। वे बहुत स्मार्ट पुलिसिंग करते हैं। समाज का ज्ञान उन्हें बहुत अच्छा है। वे बहुत काबिल सब इंस्पेक्टर हैं।
जिनसे मिलते है दिल से मिलते है जिन्हें पीट चुके है वो थोड़ा दूर रहते है लेकिन अधिकांश लोग खुश रहते अच्छी पुलिसिंग और व्यक्तिगत व्यवहार से
पत्रकारों से बेहद मधुर संबंध है।

 

बताते चलें कि मिश्रा जी 2019 बैच के तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर है,कड़क भी है
ईससे पहले वे चौकी इंचार्ज के पद पर चेतगंज में थे। इसके बाद रोडवेज पुलिस चौकी, लल्लापुरा, नगर निगम पुलिस चौकी, चौकाघाट पुलिस चौकी सहित जिले की अच्छी चौकियों पर चौकी इंचार्ज पद पर सफल रहे।

उनके अच्छे कार्यों से संतुष्ट होकर ही इनको चौकी इंचार्ज से थाना अध्यक्ष बनाया गया

बाबा विश्वनाथ ने पूरी की मनोकामना

बताया जाता है कि करीब 2 महीना पहले ही उन्होंने बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा था कि चौकी कई हो चुकी है, अब थानेदारी करनी है।और कहते हैं कि बाबा की नगरी में बाबा किसी की भी इच्छा अधूरी नहीं छोड़ते। तो उन्होंने इनकी दिल की इच्छा पूरी कर दी और उन्हें अपने करीब में ही लक्सा थानाध्यक्ष का आशीर्वाद दे दिया। इनसे मिलने वाले और रिश्तेदारों द्वारा बढ़िया का तांता लगातार जारी है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

संबंधित खबरें

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading