रविवार को एल.एस मेमोरियल हेल्थ केयर एंड वैलनेस सेंटर मोहनिया कैमूर एवं जोश फिजिकल अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में फ्री फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन मोहनिया के महाराणा प्रताप ग्राउंड में किया गया

जिसमें होमगार्ड ,बिहार पुलिस ,के फिजिकल के लिए तैयारी कर रहे लगभग 55 युवक एवं युवतियां को निशुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श दिया गया।

पटना मेदांता हॉस्पिटल के सीनियर स्पोर्ट्स फिजियो डॉ संदीप कुमार ने बताया कि बहुत सारे लड़के एवं लड़कियां फिजिकल का तैयारी कर रहे “टीवीएल शीन पेन “से परेशान थे जिसका कारण है फुट का आर्च कम होना, दौड़ने के दौरान अच्छे क्वालिटी का स्पोर्ट्स जूते का इस्तेमाल नहीं करना, एवं दौड़ने से पहले अपने बॉडी को अच्छे से वार्म अप नहीं कर पाना।

डॉ संदीप कुमार ने बताया कि दौड़ने, खेलने के दौरान चोट या मांसपेशियों में खिंचाव वाले दर्द में फिजियोथैरेपी काफी कारगर है इस तरह के तमाम परेशानियों में फिजियोथेरेपी के k टैपिंग , ड्राई नीडलिंग थेरेपी, एवं कपिंग थेरेपी तकनीक काफी कारगर है।

मस्कुलर पेन से परेशान फिजिकल का तैयारी कर रहे लड़कों एवं लड़कियों को मौके पर डॉक्टर कुमार ने ड्राई नीडलिंग तकनीक से इलाज किया एवं विस्तार पूर्वक इसके बारे में बताया जोश फिजिकल अकादमी के फिजिकल ट्रेनर राजू सोनी ने बताया कि अगर इंजरी को एक्सपर्ट फिजियोथेरेपी से नहीं दिखाया जाए तो भविष्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है हमारा जोश एकेडमी मोहनिया का एकमात्र संस्थान है जिसमें डॉक्टर संदीप कुमार द्वारा इंजर्ड खिलाड़ियों का फिजियोथेरेपी के माध्यम से इलाज किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के वजह से ज्यादातर युवा या तो पेन किलर का उपयोग करते हैं या नहीं तो स्टेरॉइड इंजेक्शन का जो की हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है लेकिन स्पोर्ट्स इंजरी में फिजियोथैरेपी बिना किसी नुकसान के रामबाण की तरह काम करता है।

वही मौके पर मौजूद जोश फिजिकल अकादमी के योग ट्रेनर अखिलेश कुमार ने डॉक्टर संदीप कुमार के फ्री हेल्थ कैंप के लिए आभार जताया एवं भविष्य में इस तरह के कैंप को आयोजित करने के लिए निवेदन भी किया।

इस मौके पर राजा बाबू सोनी जी पूनम कुमारी पिंकू कुमारी अखिलेश कुमार पवन कुमार पूजा कुमारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




