कैमूर डीएम ने भारतमाला परियोजना के तहत किया रामपुर मौजे का निरीक्षण

कैमूर जिलाधिकारी ने भारतमाला परियोजना के तहत रामपुर मौजे में अतिरिक्त एलाइनमेंट/ संपर्क पथ देने संबंधी संभावनाओं का किया निरीक्षण


बिहार के कैमूर जिले के अंतर्गत भारतमाला परियोजना वाराणसी रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे पर इको टूरिज्म की दृष्टिकोण से मौजे रामपुर में अतिरिक्त संपर्क पथ के संभावनाओं के मद्देनजर जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।

← Back

Thank you for your response. ✨

विदित है कि इस संबंध में स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा कैमूर जिले के रामपुर मौजा अंतर्गत 72वें किलोमीटर पर अतिरिक्त संरेख देने का मांग किया गया जा रहा है।

वर्तमान में भारतमाला परियोजना के तहत जनपद कैमूर में 26वें किलोमीटर पर मौजा सिहोरिया तथा 53वें किलोमीटर पर मौजा शिवो में सम्पर्क पथ प्रस्तावित है।ग्रामीणों का मांग है कि कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती जलाशय पर्यटन की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल है।इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दुर्गावती जलाशय को एक टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करने हेतु बजट का उपबंध भी किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह आवश्यक है कि दुर्गावती जलाशय तक सुविधाजनक पहुंच बनाने की समुचित व्यवस्था हो। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वर्तमान प्रस्तावित डिजाइन से दुर्गावती जलाशय तक पहुंचने में कठिनाई एवं अधिक दूरी हो रहा है।यदि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा कैमूर जिला अंतर्गत 72वें किलोमीटर पर मौजा रामपुर के पास जो कुदरा चेनारी पथ पर स्थित है,एक अतिरिक्त संपर्क पथ का निर्माण कर दिया जाता है तो इससे पर्यटकों की सीधी पहुंच दुर्गावती जलाशय तक हो जाएगा और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

इससे बिहार में एकमात्र इको टूरिज्म केंद्र का विकास करने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने में आसानी होगी।

ग्रामीणों के मांग के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आज मौजा रामपुर के 72वें किलोमीटर के पास अतिरिक्त संपर्क पथ के निर्माण के संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा भारतमाला के डिजाइन और नक्शे से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया कि पर्यटन के संभावनाओं को विकसित करने की दृष्टिकोण से अतिरिक्त एलाइनमेंट के संभावनाओं एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श कर जल्द ही रिपोर्ट प्रतिवेदन जमा करें ताकि इस संबंध में उचित निर्णय लिया जा सके।

मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपर भू अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

      सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

    स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

    सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

    सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading