बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नंदिग्राम और रजीनगर में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है।

 

 

नंदिग्राम में भाजपा ने 1.22 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। इसने Falta के 1.09 लाख वोटों के अंतर और शुभेंदु अधिकारी के 2016 के लगभग 82,000 वोटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है

दूसरी ओर, रजीनगर में भी भाजपा ने 72,710 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से शानदार जीत दर्ज की है, इस सीट पर हुमायूं कबीर के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार रबीउल तीसरे स्थान पर खिसक गए और कांग्रेस से भी पीछे रह गए. इस चुनाव में वामदल (Left) भी कोई खास असर छोड़ने में पूरी तरह नाकामयाब रहे।

 

बंगाल में भाजपा की यह ‘डबल जीत’ राज्य के राजनीतिक समीकरणों में एक बड़े बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रही है. चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपचुनाव वाली सीटों पर मतगणना जारी है।

दूसरी ओर असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा की बढ़त 95,687 वोटों तक पहुंच गई है, AIUDF उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल पीछे चल रहे हैं।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का प्रदर्शन भी चर्चा में है. पार्टी मदुरंतकम और धरपुरम, दोनों विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है. मदुरंतकम में TVK उम्मीदवार के. मरगथम कुमारवेल 8,500 से ज्यादा वोटों से आगे हैं, जबकि धरपुरम में TVK की सत्यबामा पी. ने 5,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है. इस बीच पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी सीट पर NR कांग्रेस के अशोक आनंद जीत चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,482 वोटों से हराया. जिन सीटों पर गिनती जारी है, वहां अंतिम नतीजों का इंतजार है।

 

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

          कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

    बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

    कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

    कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading