कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

 

 

 

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत

 

 

 

पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।

 

कमरे से गोली चलने की आवाज

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक किराये के मकान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. मकान मालिक राम पुकार सिंह के घर में महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ किराये पर रहती थीं, शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर दौड़े. कमरे में राज आर्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. उनके सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली थी, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका

जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी 112 टीम में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं।राज आर्य और श्रुति कुमारी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों बिक्रम बाजार स्थित राम पुकार सिंह के किराये के मकान में पिछले 1 साल से रह रही थीं. हालांकि पति कभी-कभी ही घर पर आया करता था. घटना से तीन दिन पहले पति आया था. सोमवार की देर शाम दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद में ही यह घटना घटी।

 

सिटी एसपी ने की घटना की पुष्टि

घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है,इसके बाद कमरे में रखे सर्विस रिवॉल्वर से पति राज आर्य ने अपने सिर में गोली मार ली. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

      सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

    कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

    स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

    स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading