चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

 

 

सोमवार की सुबह जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में प्लेटफार्म पर गिर गई

इससे पहले कि वह प्लेटफार्म से लुढ़क कर ट्रेन के नीचे पहियों में समाती उससे पहले ही मौके पर ट्रेन पास करा रहे आरपीएफ के जवान आरक्षित कैसर जमाल ने लपक कर उक्त महिला को वापस खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई।

ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत हुई यह त्वरित कारवाई गाड़ी संख्या 12307 अप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस में एक महिला की जान बचाने के संबंध में है।

बताते चले की भभुआ रोड स्टेशन पर सोमवार को आरक्षी कैसर जमाल खान गाड़ी संख्या 12307 अप (हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस) को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 2 से सुरक्षित पास करा रहे थे।

उक्त गाड़ी भभुआ रोड से अपने गंतव्य को 09.08 बजे खुल कर प्रस्थान कर रही थी, कि एक महिला कोच नंबर S/4 से चलती गाड़ी में उतरने के क्रम में प्लेटफार्म पर गिर गई ,

जिन्हें मौके पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ आरक्षी कैसर जमाल खान द्वारा अतिशीघ्र उक्त महिला को संभालते हुए प्लेटफॉर्म एवं गाड़ी के मध्य गैप में जाने से तत्परता पूर्वक बचा लिया गया। उक्त महिला 25 वर्षीय रुबेदा खातून पति अलीशेर अंसारी ग्राम लोहलन थाना चांद जिला कैमूर बिहार की बताई जा रही है। उक्त महिला यात्री को भभुआ से डीडीयू तक दवा लेने के लिए जाना था जिसके पास टिकट नंबर 40817041था। मौके पर ही उक्त महिला के परिजन आजाद अंसारी मौजूद थे ।

इसके बाद आरपीएफ द्वारा उक्त महिला यात्री को उसके परिजनों के साथ दूसरी गाड़ी में सुरक्षित चढ़ाकर भेजा गया।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

    छत्तीसगढ़ कीखबर दिल दहला देने वाली है। अक्सर पिता के दिल के सबसे करीब उसका छोटा बेटा ही होता है लेकिन रायगढ़ में इसका ठीक उलटा हुआ है। बताते चले…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    *वाराणसी के चोलापुर इलाके में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शातिर अपराधियों पर गहरी नजर* *वाराणसी आगामी त्योहार देखते हुए चोलापुर पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

    चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

    कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

    कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    शिव खेड़ा की You Can Win Book से सीखें सफलता के 16 सुनहरे नियम

    शिव खेड़ा की You Can Win Book से सीखें सफलता के 16 सुनहरे नियम

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading