कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

छत्तीसगढ़ कीखबर दिल दहला देने वाली है।

अक्सर पिता के दिल के सबसे करीब उसका छोटा बेटा ही होता है लेकिन रायगढ़ में इसका ठीक उलटा हुआ है।

बताते चले की रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय पुत्र की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में आरोपी के भाई मनोज महेश्वरी (उम्र 28 वर्ष) ने बताया कि वे तीन भाई हैं—बड़ा विजय, मंझला विनोद और वह स्वयं। विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि विनोद अपने दो पुत्रों (उम्र 8 वर्ष एवं 6 वर्ष) के साथ बगल के घर में रहता था। उसकी पत्नी अलग रह रही थी और वह घरेलू विवाद के कारण तनावग्रस्त रहता था।

रविवार 8 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह भीतर है। आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुएं से बाहर निकाला। घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में *अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (उम्र 30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा थाना लैलूंगा* को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

        सोमवार की सुबह जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में प्लेटफार्म पर गिर गई इससे पहले कि वह प्लेटफार्म से लुढ़क कर…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    *वाराणसी के चोलापुर इलाके में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शातिर अपराधियों पर गहरी नजर* *वाराणसी आगामी त्योहार देखते हुए चोलापुर पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

    चलती ट्रेन से कूदी महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

    कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

    कैसा कलयुग,पिता ने अपने ही मासुम बच्चे को कुएं में डुबो के मार डाला

    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    शिवरात्रि,होली को ले बनारस पुलिस अलर्ट पर

    शिव खेड़ा की You Can Win Book से सीखें सफलता के 16 सुनहरे नियम

    शिव खेड़ा की You Can Win Book से सीखें सफलता के 16 सुनहरे नियम

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading