बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कैमूर में रामगढ़ सीट पर देर शाम तक काफी जद्दोजहद चलती रही।

अंत में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक कुमार सिंह से 30 वोटो से विजय घोषित हुए।

चुनाव में बसपा के प्रत्याशी को 72689 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के अशोक सिंह को 72659 मत प्राप्त हुए थे। जिससे वह दूसरे स्थान पर मौजूद रहे। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह 41480 वोटो के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद रहे।

हालांकि देर शाम तक नतीजा संतुष्टीजनक ना आने के बाद बसपा समर्थकों ने हंगामा भी किया, लेकिन नतीजा क्लियर होने के बाद सब कुछ सही रहा।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




