11 नवंबर 2025 को कैमूर में भी सुबह 7:00 से मतदान प्रारंभ हो गया सुबह 11:00 बजे तक मतदान हालांकि छिटपुट तरीके से हुआ,

कई सेंटरों पर तो काफी बड़ी संख्या में जनमानस वोटिंग के दौरान उत्साहित दिखे लेकिन कई सेंटरों पर लोगों की संख्या कम रही हालांकि अभी शाम तक वोटिंग होनी है तो हो सकता है, मौसम के मिजाज को भांपते हुए लोगों ने धूप में वोट देने जाना ज्यादा जरूरी समझा, इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह में लोगों की भीड़ काफी कम दिखाई दी है

हालांकि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में इसके ठीक उलट रिजल्ट देखने को मिला है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अहले सुबह से ही वोट करने को लालायीत दिखे और उन सेंटरों पर भीड़ भी देखने को मिली है। बात करें अगर वोटिंग प्रतिशत की तो कैमूर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वाहन 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा
11:00 बजे तक जनसंपर्क विभाग कैमूर द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार दर्ज किया गया है —
विधानसभा क्षेत्र का नाम पूर्वाहन 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
1 203- रामगढ़ 30.92
2 204-मोहनियां 32.91
3 205- भभुआ 31.74
4 206- चैनपुर 32.31
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर सुविधा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




