लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर आज कैमूर जिले में मतदान प्रक्रिया की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।

जिले के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला द्वारा 205- भभुआ विधानसभा अंतर्गत अपने निर्धारित मतदान केंद्र संख्या 165 नगरपालिका मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 07 पर मतदान किया गया। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जिलेवासियों को लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने यह संदेश दिया कि “हर वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग समय निकालकर अवश्य मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




