दिल्ली के अभी अभी का लाल किला धमाका आतंकी हमला है. पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि कर दी है. पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था. मौके से बरामद मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं. एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. धमाके में 11 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की पुष्टि हुई है. फिलहाल एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमें मिलकर पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं.

सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं.दिल्ली में इस वक्त हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी माता में आरडीएक्स सहित अन्य विस्फोटक बरामद होने की बात सामने आई थी, गुजरात से यूपी तक पुलिस बड़ी संख्या में संदिग्धों को अरेस्ट कर चुकी है।

![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




