सोमवार की सुबह मुगलसराय से गया की ओर जाने वाली पीजीएम फास्ट पैसेंजर में भभुआ रोड रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ट्रेन के एक डब्बे में लावारिस हालत में पड़े दो बैग में बड़ी मात्रा में पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई है।
सोमवार को आरपीएफ भभुआ रोड उप निरीक्षक रामजीलाल बुनकर के साथ प्रधान आरक्षी अनिल हक खान,प्र.आ.अभिषेक कुमार यादव,आरक्षी प्रकाश सिंह एवं जीआरपी भभुआ रोड पीटीसी देव प्रकाश, संयुक्त रूप से,वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चेकिंग अभियान सुबह 4:00 बजे से किया जा रहा था। चेकिंग के क्रम में समय 5:30 बजे गाड़ी संख्या 63296 डीडीयू पटना पैसेंजर एक्सप्रेस में चेकिंग करना शुरू किया गया।
चेकिंग के दौरान गाड़ी के कोच संख्या EC 148039 में दो अदद पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। इसके बारे में वहां उपस्थित यात्रियों से पूछने पर किसी ने अपना होने की बात नहीं बतायी।तत्पश्चात चेकिंग करते हुए स्वतंत्र गवाह बनने हेतु अनुरोध किया गया परंतु कोई भी यात्री तैयार नहीं हुआ।तत्पश्चात मौके पर आरपीएफ/जीआरपी के द्वारा प्राप्त दोनो बैग को चेक किया तथा मौके का पूर्ण कार्रवाई करते हुए भभुआ रोड पीएफ संख्या तीन पर विधिवत जब्ती सूची तैयार किया गया।
चेक करने पर नीला रंग का adidas लिखा पिट्ठू बैग में विदेशी शराब चार बोतल ब्लेंडर्स प्राइड विदेशी शराब बैच नंबर 1076 दिनांक 21/08/25 प्रत्येक 750 एमएल एवं ब्लू लाइम देसी शराब (मसाला) 30 पीस बैच नंबर 527 दिनांक 16/10/25 प्रत्येक 200ml, दूसरे नीले रंग के सफारी लिखा पीट्टू बैग में ब्लू लाइम देसी शराब 45पीस B No 0527 DT 16/10/25 प्रत्येक 200 ml , , देशी शराब बरामद एवं जप्त किया गया।
फॉर सेल उत्तर प्रदेश लिखा हुआ पाया गया मौके का पूर्ण कार्रवाई करते हुए (कुल 18.000लीटर विदेशी/देशी शराब बरामद)राजकीय रेल थाना भभुआ को सुपुर्द किया गया। जहां पर कांड संख्या 36/25 दिनांक 03/11/ 25 अंतर्गत धारा 30 ए बिहार मध् निषेध उत्पाद एवं संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज किया गया। बरामद विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य 9345 ₹ आका गया।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




