“अखंड भारत संकल्प दिवस पर हिंदू जागरण मंच कैमूर का ऐतिहासिक आयोजन, गूँजी राष्ट्रभक्ति की गूंज” 🔥
अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच द्वारा भभुआ के सदर अस्पताल में एक ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य संबोधन जिला संयोजक इंदरजीत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि “भारत केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है, जिसे हमें पुनः अखंड स्वरूप में स्थापित करना है। यह कार्य तभी संभव है जब हम सभी जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट हों।”

कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक पंकज कुमार सिंह ने किया।
पंकज सिंह ने कहा कि “अखंड भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। इसके लिए हर युवाओं को समर्पण और साहस के साथ कार्य करना होगा।”

संपूर्ण आयोजन हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक अमन कुमार उर्फ़ ‘चंदन सिंह’ के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा और रोहतास जिले के संयोजक अंकित पांडे और युवा संयोजक कुमार श्वेतांशु के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें राष्ट्रमाता को नमन कर अखंड भारत के संकल्प को सशक्त स्वर में दोहराया गया।
इस अवसर पर आकाश पांडे , रणधीर मिश्रा, सूर्यदेव सिंह , दीपक सिंह, विकास यादव, मनिस मौर्य, निरंजन यादव , प्रदीप यादव अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिला सहयोगी अंजली कुमारी ,स्वेता कुमारी की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिन्होंने अपने उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम को और प्रेरणादायी बना दिया।
भारत माता के जयकारों और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, एकता और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना की दिशा में एक सशक्त संकल्प था।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




