चाचा-चाची ने शादी के नाम पर मध्य प्रदेश के युवक से ठगे ढाई लाख, टॉयलेट का बाहाना देकर दुल्हन हुई फरार।

रोहतास, सासाराम से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मध्य प्रदेश के एक युवक को सासाराम निवासी काजल कुमारी और उसके कथित चाचा-चाची ने ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक को भरोसे में लेकर शादी तय कराई गई, लेकिन शादी के दिन ही दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर फरार हो गई। मध्य प्रदेश का एक युवक दलाल के जरिए ढाई लाख रुपए देकर रोहतास के तिलौथू की काजल कुमारी (28) से शादी रचाने पहुंचा। धर्मशाला के एक कमरे में फर्जी पंडित ने शादी करवाई। शादी के बाद दुल्हन टॉयलेट जाने के बहाने फरार हो गई। इसके बाद रोता बिलखता दूल्हा नगर थाने में शिकायत करने पहुंचा। पीड़ित युवक की पहचान मुरैना जिले के कैलासर निवासी संजय शिवहरे (40) के रूप में हुई है। इस मामले में ‘गंगा इन’ नामक होटल संचालक राजेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। दुल्हन के फर्जी चाचा राज मुनि कुंवर और उसका बेटा प्रिंस कुमार भी गिरफ्तार। वहीं, फर्जी चाची के घर से एक लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है।

5 दिन पहले मुरैना से सासाराम आया था दूल्हा
दूल्हा संजय शिवहरे ने बताया, ‘मेरे गांव में लड़कियों की कमी है। एक महीने पहले गांव में एक दलाल से मेरी मुलाकात हुई। उसने मेरी शादी करवाने का वादा किया।’
‘इसके लिए उसने लड़की वालों को ढाई लाख रुपए देने की शर्त रखी। उसकी बातों में आकर मैं तैयार हो गया। 5 दिन पहले मैं अपने बड़े भाई के साथ सासाराम आया।’
‘बिक्रमगंज के होटल में बिहार की दलाल पिंकी देवी ने लड़की को दिखलाया। लड़की पसंद आने पर शादी की बात तय हो गई। ‘मंगलवार की रात सासाराम की धर्मशाला के कमरे में फर्जी पंडित ने साड़ी, फुल, मिठाई और 551 रुपए दिलवाए। इसके बाद कमरे में ही हमारी शादी हुई।’

पुलिस के हिरासत में फर्जी चाची
पुलिस को दिए आवेदन में दूल्हे ने बताया ‘इस पूरे मामले में सासाराम के तकिया मोहल्ले में किराए पर रहने वाली पिंकी देवी मुख्य आरोपी है। उसने ही धर्मशाला में शादी कराने के लिए पैसे लिए।’ जिसका हमने वीडियो बना लिया।’
‘शादी के थोड़े देर बाद लड़की टॉयलेट जाने के बहाने कमरे से निकली और भाग गई। धीरे-धीरे करके फर्जी बहन, फर्जी चाचा, फर्जी मामी सब फरार हो गए। लेकिन आखिर में हमने नकली चाची राजो देवी को पकड़ लिया। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।’

बड़ी बहन ने शादी करने से किया था मना
दूल्हे के बड़े भाई मोनू राज शिवहरे ने बताया कि ‘छोटे भाई की शादी करने एमपी से सासाराम आए थे। यहां आने के बाद हमें लड़की दिखाई गई। लड़की पसंद आने के बाद मैंने अपनी बहन को फोन किया। उसे जब बताया कि लड़की हमें पसंद आई है और शादी के लिए ढाई लाख की डिमांड की है।’
‘इतने में दीदी ने शादी के लिए मना करते हुए बोला कि दलाल के चक्कर में मत पड़ो। वापस आ जाओ, यहीं शादी करवा देंगे। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी और पैसे देकर धर्मशाला में शादी करवा दी।’
पुलिस कर रही मामले कि जांच
करगहर निवासी राजो देवी ने बताया कि ‘पिंकी देवी से बाजार में खरीदारी के दौरान दोस्ती हुई थी। उसके बोलने पर वो शादी में शामिल होने आई थी। उन्हें भगोड़ी दुल्हन और फर्जी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी।’
हालांकि, पीड़ित युवक का कहना है कि ये दुल्हन की चाची बनकर मुझसे मिली थी। शादी होने के बाद मुझे पकड़कर फूट-फूटकर रो रही थी।
सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ‘पैसे लेकर दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading