Bihar Crime: शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने कर दी प्रेमिका की हत्या, सात माह की थी प्रेग्नेंट

गोपालगंज, जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में आठ जून की रात सोलह वर्षीय किशोरी घर के पास से अचानक लापता हो गयी. रात में परिजनों को उसका शव गन्ने की खेत में मिला. घटना कि जानकारी मिलने के बाद अगले दिन नौ जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. जादोपुर थाना क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या में शामिल किशोरी के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी बिरेंद्र सिंह का पुत्र विवेक कुमार सिंह बताया गया. पुलिस ने कहा कि पूछताछ में विवेक ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपित ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उसे अपने हवश का शिकार बनाया था. पुलिस के मुताबिक लड़की सात माह की प्रेग्नेंट थी और शादी करने के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी. अवैध संबंध में शादी का दबाव बनाने पर विवेक कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया.

आरोपी पर पॉक्सो के तहत चलेगी स्पीडी ट्रॉयल

हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन किया और फॉरेंसिंक टीम से जांच करायी, जिसके बाद बुधवार को खुलासा किया. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा पॉक्सो की भी धाराएं लगायी गयी है. पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य है, जिसके आधार पर आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो के विशेष न्यायालय से स्पीडी ट्रॉयल चलाने की अनुशंसा कर सजा दिलायी जायेगी. वहीं, इस हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

टेक्निकल सेल की जांच में मिले साबूत

पुलिस ने हत्या के बाद जांच शुरू किया तो कई तथ्य सामने आये. टेक्निकल सेल की टीम से जांच करायी गयी तो कई महीनों से बातचीत किये जाने के साबूत मिले. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी. लड़की ने प्रेग्नेंट होने के बाद जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गयी. पोस्टमामार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि किशोरी सात माह की प्रेग्नेंट थी.

क्या है हत्या का पूरा मामला

जादोपुर थाना क्षेत्र में आठ जून की रात सोलह वर्षीय किशोरी घर के पास से अचानक लापता हो गयी. रात में परिजनों को उसका शव गन्ने की खेत में मिला. अगले दिन नौ जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. एफआइआर दर्ज कर 10 जून को पुलिस ने गांव के एक लड़के को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद वह मृतका का ब्वॉयफ्रेंड निकला. हत्या का जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने 11 जून को उसे जेल भेज दिया.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading