*बिहार में हुआ कोरोना विस्फोट, पटना में एक दिन में मिले 10 नए मामले, सावधान रहें सतर्क रहें*

बिहार के पटना में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

इनमें एनएमसीएच के एक इंटर्न डॉक्टर, बख्तियारपुर के एक नागरिक और निजी अस्पताल की एएनएम सहित कई लोग शामिल हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 17 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
वर्तमान समय में 29 एक्टिव मामले हैं.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार सरकार ने देशभर में कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए रोकथाम, जांच और उपचार व्यवस्था को मुकम्मल किया है।

उन्होंने कहा राज्य ने पहले भी कोविड प्रबंधन में मिसाल कायम की है और इस बार भी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं, जन विचार अपने पाठकों से अपील करता है कि आप सभी कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखकर सतर्क रहे, मास्क पहने और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। जिससे एक बार फिर बिहार महामारी की चपेट में आने से बच सके।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




