बकरीद पर्व को लेकर कैमूर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कैमूर जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री सुनील कुमार ने की।

🔹 बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारीगण, तथा शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
🔸 बैठक का उद्देश्य आगामी बकरीद त्योहार को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने की रणनीति तैयार करना था।

🔹 शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया और कार्यान्वयन का आश्वासन दिया।
🔸 इस वर्ष मुख्य नवाज टाउन हाई स्कूल, भभुआ में अदा की जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:
सभी नवाज स्थलों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु नगर निकाय व पंचायत को निर्देश।
प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चुना व कीटाणुनाशक का छिड़काव कराया जाए।
पेयजल की उपलब्धता, विशेषकर नमाज स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुनिश्चित की जाए।
समय पर विधि व्यवस्था बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए, हर संवेदनशील बिंदु पर निगरानी रखी जाए।

जिला प्रशासन को शांति समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि जन सहयोग से पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
🕊️ जिला प्रशासन की अपील थी कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा, सहिष्णुता और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक तत्वों पर ध्यान न दें।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




