
बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पटना के बिक्रम लॉक पर कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना (2 मेगावाट) का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक का निरीक्षण किया और परियोजना के कार्य पद्धति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

उक्त अवसर पर माननीय जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी #BSPHCL

श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, #BREDA के निदेशक श्री राहुल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




