आये दिन देश में हो रहे सोनार समाज सर्राफा व्यापारीयों के साथ लूट हत्या छिनैती डकैती पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन बनारस के शास्त्री घाट वरुणा पुल कचहरी पर आयोजित किया गया।
जिसमें कई सारे संगठन मिलकर सोनार लोहार कुम्हार शिल्पकार बढ़ई नाई गौंड ठठेरा धोबी के ऊपर जोर जुल्म अत्याचार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया गया ।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा की सोनार समाज शिल्पकार समाज परजुनियां समाज एक जुट होकर 2027 में सरकार को बताने का कार्य करेंगे कि हमारा समाज सिर्फ वोट देगा या हमारे समाज को हिस्सेदारी भी मिलेगी। हिस्सेदारी की लड़ाई में हम सभी समाज मिलकर संघर्ष करेंगे

वहीं राम गोविंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष कुम्हार आंदोलन मंच ने कहा की हमारा समाज एकजुट होकर संघर्ष करें।
वहीं सत्यनारायण विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन सेना ने भी कहा कि नरहरी सेना ने ठाना है शिल्पकार समाज को न्याय दिलाना है

इस अवसर पर सलमा किन्नर,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किन्नर एकता संघ,राजेश गौंड प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय गौंड महासभा,दिनेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, ईश्वर दयाल सेठ राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सबका दल,किशन सेठ वाराणसी अध्यक्ष सर्राफा व्यापार मंडल, सोनी सेठ अर्चना सेठ सुनील वर्मा दिनेश वर्मा राजेन्द्र सेठ संतोष सेठ राहुल सोनी चंद्रशेखर सेठ {पूर्व प्रधान} धनंजय विश्वकर्मा पप्पू प्रजापति अनूप प्रजापति दिनेश शर्मा शाकिब अली मोहम्मद राघवेंद्र प्रजापति एडवोकेट संजय विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा उस्मान चन्दन विश्वकर्मा आदि ने भी मंच से हुंकार भरी एवं सरकार से दुर्भावना से ग्रसित होकर काम ना करते हुए सभी कमजोर वर्गों को बराबरी का हक देते हुए सबको सम्मान दिलाने की मांग की।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




