मोतिहारी में 100 से ज्यादा अपराधियों के घर कुर्की जब्ती,एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर हुई कारवाई

 

 

बिहार के मोतिहारी में कुर्की जब्ती का महाअभियान, एक साथ 100 से ज्यादा अपराधियों के घर पर चला है कानून का हथौड़ा

 

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में मोतिहारी पुलिस द्वारा महाकुर्की अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत जिले के 56 थानों में 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की गयी है।

इस अभियान के दौरान शराब माफिया, अपहरण और हत्या के आरोपी,, ड्रग्स माफिया एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद थे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी।

खास बात यह रही कि न्यायालय के आदेश पर एक साथ कई अपराधियों के घर की कुर्की-जब्ती की गयी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस अभियान के तहत 100 से ज्यादा अपराधियों और आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए समय दिया गया था, लेकिन जो लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर नहीं किए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

बताते चलें की इस कुर्की जब्ती अभियान में 56 थाना क्षेत्र के 100 से अधिक बदमाशों के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इनके घर पर कानून का हथौड़ा चलाया गया और आगे भी यह अभियान जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। माननिय न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

 

  •         पुलिस के अनुसार,कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

जी पी सोनी

G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

Related Posts

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

1 *मोहनिया कैमुर के प्राथमिक विद्यालय पाण्डे डेहरिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत “लू से खतरे एवं बचाव” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।* इस अवसर पर विद्यार्थियों को…

Loading

Read more

Continue reading
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

      मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA* जिस पर का लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है।   केंद्र सरकार…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading