


बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में होली और रमजान को लेकर जमकर सियासत हो रही है. वहीं इसी बीच बिहार में त्योहारों को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गयी है. दरअसल बिहार के पुर्वी चम्पारण जिले में पुलिस ने होली के दौरान हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ बड़ा आदेश जारी किया है. मोतिहारी पुलिस के अनुसार किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग लगाने वाले और दूसरे धर्म के इमारतों पर रंग गुलाल फेंकने वालों की होली जेल में मनेगी।
वहीं मोतिहारी पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी और पैनी नजर नजर रखेगी.इसके साथ ही मादक पदार्थ और शराब का सेवन रोकने के लिए Special Anti Liquor Task Force की जगह-जगह तैनाती की जाएगी.
*इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध,*
बता दें, मोतिहारी में होली में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है और एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी थानों और पुलिस को सख्त निर्देश दिया है. होली में अश्लील गीत, डीजे पर प्रतिबंध के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग लगाने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर रंग गुलाल फेंकने की घटना होने पर पुलिस किसी भी हालत में छोड़ने वाली नहीं है. पुलिस ऐसे लोगों की हर हरकत पर नजर रखेगी।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




