सरकारी पैसों की लूटखसोट… बीच खेत में बनाया पुल, सड़क का कोई नामोनिशान नहीं
– यहां तीसी, अरहर के साथ होती है पुल की भी खेती-
बिहार के शिवहर में इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि पिपराही के गांवों के खेतों में तीसी और अरहर के अलावा पुल की भी खेती होती है। बेलवा-नरकटीया गांव से देवापुर तक एस-एच 54 सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। जगह-जगह पुल बन चुके हैं। मगर सड़क नहीं बनी। पुल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। न चढ्ने का, न उतरने का। प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसे ही पुल बने हैं। ग्रामीण छोटेलाल कुमार ने बताया कि कुछ दूरी तक सड़क बनी थी, मगर अब उसका काम भी बंद हो गया है। बेलवा डैम से होकर यह सड़क जानी थी। मगर भूमि अधिग्रहण का मामला फंसा हुआ है। इसी प्रोजेक्ट के तहत कुछ दूरी तक सड़क बनी, बाकी जगहों पर पुल बनाकर छोड़ दिया गया। कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आती। जानकारी मिली है कि भूमि अधिग्रहण का मामला फंसा हुआ है।
बेलवा-नरकटीया गांव से देवापुर तक एस-एच 54 सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। इस वजह से बीच खेत में सिर्फ पुल ही दिखाई दे रहा है।

![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




