Bihar Politics: चुनाव से पहले JDU ने दे दिया बड़ा संकेत! नए दावे से बिहार में तेज हुई राजनीति

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने में नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है।

जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने में नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने और उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए जिस वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वैसा पूरे देश में दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा।

2025 में 225 का संकल्प होगा पूरा

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए जिला सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाता है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक काम किए गए। अब महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू की गई।

सभी क्षेत्र में सशक्त हो रही महिला

इस मौके पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं। महिलाएं सभी क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं।

जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. भारती मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को ताकत देकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है। बिहार लैंगिक समानता का अगुआ बना है।

पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने कहा कि बिहार की आम अवाम की सेवा के लिए हमें फिर नीतीश कुमार के हाथों में बिहार की बागडोर सौंपने का संकल्प लेना है। विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को असली आजादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी।

वाल्मीकिनगर पहुंचे सीएम, वाल्मीकि महोत्सव का किया उद्घाटन

वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को शाम 4.07 बजे बगहा के वाल्मीकिनगर पहुंचे। वे नदी घाटी परियोजना प्लस टू स्कूल में वाल्मीकि महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम यहां 40 मिनट तक रूके, फिर पटना के लिए रवाना हो गए।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री जनक, विजय चौधरी समेत एक दर्जन जनप्रतिनिधि, मंत्री और गणमान्य उपस्थित थे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास…

Loading

Read more

Continue reading
कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

      कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading