श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
* श्रमिक महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु तत्पर है श्रम संसाधन विभाग: संतोष कुमार सिंह, मंत्री
*
* निर्माण व मनरेगा महिला श्रमिकों के लिए लगाया गया विशेष जागरूकता-सह-निबंधन शिविर
*
* निबंधित श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु ससमय निबंधन का नवीकरण कराना आवश्यक
* बैंकिंग लोन हेतु जागरूकता शिविर
बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के लोधीपुर में श्रम संसाधन विभाग और सामाजिक संगठन निर्भया सेना के समन्वय से निर्माण श्रमिकों का बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन एवं विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता-सह-निबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कैंप में उद्घाटनकर्ता सहायक श्रमायुक्त डालमिया नगर रिपुसुदन मिश्रा, मुख्य अतिथि अजीत कुमार जायसवाल शाखा प्रबंधक SBI चैनपुर , विशिष्ट अतिथि श्रम अधीक्षक कैमूर चंदन कुमार,अध्यक्ष सतीश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भया सेना परिवार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और डॉक्टर मनीषा नारायण(BHU) वाराणसी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैंप में 500 श्रमिकों महिलाओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान सहायक श्रमायुक्त डालमिया नगर, रिपुसुदन मिश्रा और श्रम अधीक्षक कैमूर चंदन कुमार के द्वारा आयोजित कैंप में उपस्थित श्रमिकों महिलाओं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और इसके इतिहास से अवगत कराया गया साथ ही कार्ड ऑनलाइन बनवाने को लेकर प्रेरित किया गया।
उक्त अवसर पर श्रमिक हितार्थ बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ और पंजीकरण संबंधित जानकारी दी गई और श्रमिकों का निबंधन भी करवाया गया।
वहीं मनीषा नारायण ने माताओं को जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही।
अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने भी महिला उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया।
श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने कहा कि वैसे सभी निर्माण एवं मनरेगा श्रमिक जिन्होनें पिछले एक वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक काम किया है, वह बोर्ड में अपना निबंधन करवाएं। निबंधन के उपरांत ही श्रमिक बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि विभाग आपके हितार्थ सभी स्तरों पर कार्य कर रही है, जिसमें आपकी प्रमुख भागीदारी भी नितांत आवश्यक है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया की सारे निबंधित श्रमिक ससमय अपने कार्ड का नवीकरण ऑनलाइन कराते रहें तभी वह सारी योजनाओं के आवेदन हेतु पात्रता रख पाएंगे.
उक्त अवसर पर विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं यथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 तथा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपरोक्त सभी योजनाओं से संबंधित बुकलेट वितरण भी किया गया।

![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




