CUET PG Exam Date 2025: डेटशीट जारी, 13 मार्च से 1 अप्रैल..

CUET PG Exam Date 2025: एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2025 के लिए डेटशीट/कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2025) के लिए डेटशीट/कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च 2025 से शुरू होगी और 1 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। सीयूईटी पीजी 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा 43 शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रत्येक शिफ्ट किया समयावधि 90 मिनट होगी। यह परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 4,12,024 उम्मीदवार शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अधिकतम चार टेस्ट पेपर /विषयों का चयन करने का विकल्प दिया गया था।

* CUET PG 2025 Exam Schedule: सीयूईटी पीजी 2025 की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [CUET (PG) – 2025] के कार्यक्रम/डेटशीट के संबंध में’ या ‘Schedule / Date-sheet for the Common University Entrance Test [CUET (PG) – 2025]’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर सीयूईटी पीजी 2025 एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।

4. अब आप एग्जाम शेड्यूल में अपने सब्जेक्ट/टेस्ट पेपर की एग्जाम डेट ध्यान से चेक करें।

5. अब आप सीयूईटी पीजी 2025 एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर लीजिए।

* CUET PG 2025 परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड लिंक

सीयूईटी (पीजी) – 2025 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी) होगा, इनको छोड़कर-

1. 41 भाषा विषय

2. एम.टेक/हायर साइंसेज के प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होंगे।

3. आचार्य (Acharya) विषयों के प्रश्न पत्र केवल संस्कृत में होंगे, किन्तु भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) और बौद्ध दर्शन (Bauddha Darshana) त्रिभाषी (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) होंगे ।

4. हिंदू अध्ययन (Hindu Studies) हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

परीक्षा की शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (https://nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/) पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading