
बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव एवं एफ एम टी एस कम्पनी के ऑनर सुनील कुमार रवि की 55 वर्षीय माता जी यशोदा देवी की आकस्मिक निधन से राजनीतिक दिग्गजों ने शोक व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दीहै।
बताते चले कि सुनील कुमार रवि बिहार में राजनीतिक क्षेत्र में काफी रसूख रखते हैं,उनके मिलनसार व्यवहार के कारण ही बिहार की लगभग हर पार्टी के नेता के बीच उनकी काफी अच्छी छवि है ।
यही कारण है कि दलगत भावना से ऊपर उठकर लगभग सभी पार्टियों के बड़े एवं दिग्गज नेताओं ने उनकी माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर हमेशा उनके साथ खड़े रहने की बात कही है,बिहार के कैमूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा,बिहार पटना जिला के जनसुराज पार्टी के प्रभारी विकास कुमार ज्योति,बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार,झारखंड के देवघर से पूर्व सांसद प्रत्याशी व कांग्रेस नेता अवधेश कुमार प्रजापति,बिहार कैमूर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल,राष्ट्रीय जनता दल बिहार की महिला प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता पूजा सिंह,सहित दर्जनों नेताओं ने उनकी माता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी है।
वही बिहार के कई जाने-माने समाचार पत्रों एवं मीडिया घरानों के बड़े पत्रकारों सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त कर उन्हें ढाढ़स बंधाया है।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




