रोहतास में कल पांच जगहों पर होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कल 19 फरवरी को रोहतास आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एक दिन के कार्यक्रम में जिले के चार प्रखंडों में जाएंगे एवं पांच जगह पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रोहतास जिले के जिन चार प्रखंडों में उनका कार्यक्रम निर्धारित है उसमें चेनारी, बिक्रमगंज, संझौली एवं सासाराम है।

*19 फरवरी को प्रगति यात्रा पर रोहतास आएंगे सीएम नीतीश कुमार, यात्रा के दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों से समय से पहले निकलने की अपील*

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 फरवरी को रोहतास के दौर पर आएंगे। इस क्रम में वे चेनारी, बिक्रमगंज, संझौली प्रखंड के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय सासाराम में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता किया। सीएम की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार की यात्रा जिले में तीन स्थलों पर प्रस्तावित है। पहला लोकेशन चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत एवं बादलगढ़ में रहेगा। इसके बाद सीएम बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द पंचायत और संझौली प्रखंड के वाजितपुर पंचायत का दौरा करेंगे। इसके बाद सीएम जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचेंगे। वहां जिले के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद डीआरडीए सभागार में योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सीएम की यात्रा को लेकर सासाराम शहर, बिक्रमगंज और चेनारी में ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सीएम के यात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। एसपी ने 19 फरवरी को लेकर मैट्रिक के परीक्षार्थी एवं अभिभावकों से विशेष अपील की है। एसपी ने कहा कि 19 फरवरी को समय से पहले परीक्षा भवन के लिए निकले ताकि कही जाम का सामना नहीं करना पड़े। एसपी ने दूसरी पाली के परीक्षार्थियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि समय से पहले 19 फरवरी को परीक्षा भवन के लिए निकल जाएंगे, ताकि कोई दिक्कत ना हो।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading