Bihar Election 2025: ‘बिहार में चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मैं उप मुख्यमंत्री बनूंगा, मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग और नेताओं के दावे आने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने अलग ही तरह का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव सीएम तो मैं डिप्टी सीएम बनूंगा। भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है।

भले ही बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी पांच-छह महीने का विलंब हो लेकिन सभी दल अपने हिसाब से अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कोशिश है की कोई कोर कसर न बचने पाए। तमाम दलों के साथ ही विकासशील इंसान पार्टी भी अपनी चुनावी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी है।

* मुकेश सहनी बोले- चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी सीएम तो मैं डिप्टी सीएम

पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी लगातार जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मसौढ़ी पहुंचे और एक बार फिर उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा।

मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं में नजर आ रहे थे। चुनाव में भले ही महागठबंधन का प्रदर्शन उसकी तैयारियों के अनुसार रहा परंतु सहनी के उत्साह में कोई कमी नहीं वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं।

* बिहार में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली: मुकेश सहनी

अपनी ऐसी ही एक यात्रा के क्रम में वे बुधवार को मसौढ़ी में थे। यहां सहनी ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं।

उन्होंने कहा इस बार राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इसके बाद लोगों की जो समस्याएं होगी उनका निदान होगा। तकलीफें दूर होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मल्लाह का बेटा मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेगा।बता दें कि सहनी चुनावी तैयारियों को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर अगले महीने वाल्मीकि नगर में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई है।

* नवंबर में हो सकता है बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव

बता दें कि नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव आयोजित किया जा सकता है। इस बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं तो लालू यादव को कांग्रेस और वाम दल का सहारा है। अब देखने वाली बात होगी कि किस गठबंधन का समीकरण काम करता है।

मुकेश सहनी की राजनीति भी पलट वाली राजनीति रही है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन के साथ जोड़ी बनाते नजर आते हैं।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading