
पेट में कीड़े आमतौर पर इसके लक्ष्ण हमें देखते हुऎ भी समझ नहीं आते। आइए आपको बताते हैं की इनके लक्ष्ण क्या होते हैं,और समय रहते ईनका इलाज करना क्यों जरूरी है।
कई बार दुर दराज के ग्रामीण इलकों में झोला छाप चिकित्सकों की दवाइयां काम नहीं आती,यही नहीं कभी-कभी तो बड़े शहरों में भी डॉक्टरों की महंगी दवाइयां और महंगे एंटीबायोटिक खाने के बाद भी पेट के कीड़ों का सटीक इलाज नहीं हो पाता तो आइए आज हम आपको घर में ही बनी दवाइयों के बारे में बताते हैं कैसे आप इन्हें सेवन कर सालों भर स्वस्थ रह सकते हैं और पेट के किड़ों को घरेलु चिकित्सा द्वारा विनष्ट कर सकते हैं।
कई बार किन्ही कारणों से पेट में कीड़े हो जाते हैं जिनसे काफी पीड़ा होती है | पेट में पाए जाने वाले कीड़ों के सामान्य लक्षण है — सोते हुए दाँत पीसना ,शरीर का रंग पीला या काला होना , भोजन से अरुचि , होंठ सफ़ेद होना , शरीर में सूजन होना आदि | तो आइए जानते हैं इनसे छुटकारा पाने के कुछ सरल और घरेलु उपाय :—–
1-अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें | यह चूर्ण दिन में तीन बार एक -एक चम्मच लें , इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं |
2 -टमाटर को काटकर ,उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें | इस प्रयोग से पेट के कीड़े मर कर गुदामार्ग से बाहर निकल जाते हैं |
3-लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह -शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं |
4 -नीम के पत्तों का रस शहद में मिलकर पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं |
5 -कच्चे केले की सब्ज़ी 7 -8 दिन तक लगातार सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं |
6 -तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं |
7 – अजवायन का 1-2 ग्राम चूर्ण छाछ के साथ पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं | यदि छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हों तो आप उन्हें लगभग आधा ग्राम काला नमक व आधा ग्राम अजवायन का चूर्ण मिलकर सोते समय गुनगुने पानी से दें लाभ होगा |
8.. रायी दाना पीस लीजिये उसका पाउडर आधा चम्मच दही मे मिक्स करके खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
ईन घरेलु उपायों से आपके पेट के कीड़े तो नष्ट होंगे ही।
साथ ही कोई हानीकारक दुष्प्रभाव भी नहीं होता और आप खुद को स्वस्थ और ताजा महसूस करेेंगे।
तो ऐसे ही यदी घर के किसी सदस्य को उपरोक्त दिये गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई पड़े तो ईन घरेलु उपायों को जरुर आजमाएं।
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.