
अपने बेबाक अंदाज और विरोधियों पर सिधा हमला करने के लिये मशहुर युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बयान बम का पिटारा फोड़ा है।
ईस बार श्रीराम की नगरी अयोध्या में उन्होने विरोधियों को जमकर लताडा है।
अयोध्या में सीएम योगी ने कहा की हम राम को मानने वाले लोग, सपा मानती है बाबर को; रोका गया अयोध्या का विकास
Advertisements
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिल्कीपुर में थे। उन्होंने यहां से सपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा सपा की सरकार में राम भक्तों पर गोली चलाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सनातन के प्रतीक श्रीराम की परंपरा में विश्वास रखती है। इसीलिए अयोध्या को देश ही नहीं समूचे विश्व के सामने विकास के प्रतिबिंब के रूप में स्थापित किया है। जबकि समाजवादी पार्टी विध्वंस के प्रतीक बाबर का सम्मान करती है।
इसलिए वे जब सत्ता में थे तो यहां के विकास को रोका और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं सीएम योगी शनिवार को यहां आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता संवाद में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में भी झोंके रखा गया। सपा के नेता आज भी आतंकियों, दुराचारियों और अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं। उनके ईस बयान के बाद सपा की ओर से भी तिखी प्रतिक्रिया आयी है।
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.