बिहार में आगे हो सकता है ‘खेला’! CM नीतीश कुमार को RJD ने दे दिया ऑफर

बिहार में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में खेला हुआ है और आगे भी होगा, राजनीति परिस्थितियों का खेल है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का एक बड़ा बयान सामने आया है. गुरुवार (26 दिसंबर) को खगड़िया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है. राजनीति में ना कोई परमानेंट दोस्त होता है ना ही दुश्मन होता है. उनसे सवाल किया गया कि क्या बिहार में खेला हो सकता है? इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में खेला हुआ है और आगे भी हो सकता है. राजनीति परिस्थितियों का खेल है, जब जैसी परिस्थिति आएगी वैसा काम किया जाएगा।आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि अगर वो (नीतीश कुमार) सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आते हैं और उनका भी अगर मन भर चुका है सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहकर, देशद्रोहियों के साथ रहने की अब इच्छा नहीं है तो निश्चित रूप से हम उनका स्वागत करेंगे. एनडीए के अंदर खींचतान की अटकलों के बीच आरजेडी विधायक के इस बयान ने बिहार की सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी है।

RJD विधायक के बयान पर क्या बोले JDU-BJP नेता?

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार है जिससे बिहार में विकास हो रहा है. बिहार में स्कूल, रोगजार और व्यापार है इसलिए बिहार की जनता जंगलराज की वापसी नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन भी बिखर गया है. कांग्रेस को पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी दिजिए बेचैनी में मत रहिए।वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आरजेडी के लोग दिन में सपने देखने लगे हैं. सत्ता की बेचैनी में हो पागल हो गए हैं. पागलपन में कुछ भी बयान देते रहते हैं। प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राजद के नेता मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं. उनको लूट,-खसोट के दिन याद आ रहे हैं. जब दानापुर और बिहटा में गोलियां चलती थी लेकिन अब बिहार में विकास हो रहा है।

News Source – ABP news

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading