नेट के 85 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी, जानें कब तक आएगी एग्जाम सिटी

UGC NET परीक्षा 2024 तिथियां: NTA UGC NET दिसंबर विषयवार परीक्षा दिवस कार्यक्रम जारी डेटशीट टाइम टेबल

UGC NET 2024 December Paper wise Exam dates : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के विषयवार पेपरों की तिथियां जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल के मुताबिक 3 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व एजुकेशन का पेपर और दोपहर की शिफ्ट में अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहयोग / जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / अर्थमिति / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / विकास अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र , संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण का पेपर होगा। इसके बाद 6 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, फारसी तुलनात्मक साहित्य , रूसी , बंगाली , चीनी, राजस्थानी, अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन और दोपहर की शिफ्ट में राजनीति विज्ञान का पेपर होगा। 7 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में कॉमर्स और दोपहर की शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर होगा। 8 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में हिंदी का और दोपहर की शिफ्ट में होम साइंस, म्यूजिक, सोशल वर्क का पेपर होगा। कब आएगी एग्जाम सिटी ( UGC NET Exam City )

एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 8 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। ए़डमिट कार्ड कितने दिन पहले आएंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

9 जनवरी – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे – भूगोल

10 जनवरी – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे – इतिहास

15 जनवरी – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे – संस्कृत, मास कॉम,

16 जनवरी – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे – समाजशास्त्र

16 जनवरी – दोपहर 3 से 6 – फिलोस्फी

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन के 11 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे। इस बार 85 विषयों में यूजीसी नेट होगा। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहले यह परीक्षा साल में दो बार जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए होती थी लेकिन जून 2024 यूजीसी नेट सत्र से पीएचडी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए भी इसके स्कोर का इस्तेमाल होने लगा है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading