राहुल नार्वेकर ने भरा महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के लिए नामांकन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की मौजूदगी में राहुल नार्वेकर ने अपना नामांकन भरा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेता भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन दाखिल किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन भरा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेता भी मौजूद थे।

हालांकि, महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की तरफ से इस पद के लिए अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। स्पीकर पद के लिए चुनाव कल नौ दिसंबर को दोपहर को होगा। एमवीए के सदस्यों ने विधायक के तौर पर ली शपथ

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सदस्यों ने रविवार को नवगठित विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन (शनिवार को) शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था।

कांग्रेस नेता नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और अमित देशमुख, राकांपा-एसपी के अमित देशमुख और शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे समेत कुछ विधायकों ने आज सदन की कार्यवाही के शुरू होने के तुरंत बाद शपथ ली।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

1 *मोहनिया कैमुर के प्राथमिक विद्यालय पाण्डे डेहरिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत “लू से खतरे एवं बचाव” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।* इस अवसर पर विद्यार्थियों को…

Loading

Read more

Continue reading
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

      मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA* जिस पर का लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है।   केंद्र सरकार…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading