Women’s ACT Hocky : जापान को हराकर भारत पांचवीं बार बना विजेता, नवनीत कौर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

Bihar : एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पांचवें दिन भारत ने जापान को करारी शिकस्त दी। नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत की यह लगातार पांचवी जीत है। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पांचवें दिन का पहला मुकाबला मलेशिया और थाईलैंड के बीच शुरू हुआ। दोनों टीम ने एक दूसरे को कड़ा मुकाबला देते हुए दूसरे क्वार्टर तक बराबरी बनाए रखा। दूसरे मुकाबले तक कोई भी टीम एक दूसरे के विरुद्ध कोई गोल नहीं कर सकी, परंतु तीसरे और चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने थाईलैंड पर एक-एक कर कुल दो गोल दाग कर थाईलैंड पर अपना जीत दर्ज किया। इसके साथ ही सेमीफाइनल के लिए अपना जगह सुरक्षित कर लिया। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया के नूर अजहर ने पहला गोल दाग कर थाईलैंड पर मानसिक दबाव बनाया। वहीं चौथे क्वार्टर में एमडी नूर ने दूसरा गोल दागा। थाईलैंड के गोलकीपर पर सिराया का 100 वां मैच पूरा होने पर मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा मैच चायना और कोरिया के बीच खेला गया। इस दौरान चायना के तन जिनजियांग नें बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागकर कोरिया को शिकस्त दी और मैच 2-0 से जीत लिया। तन जिनजियांग प्लेयर ऑफ द मैच रही। वहीं कोरिया के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने के बाद भी वह कुछ भी नहीं कर पाई और शुन्य पर आउट हो गई। इस तरह कोरिया को सेमीफाइनल तक पहुंचने पर पानी फिर गया। अपने जीत के सफर को आगे बढ़ाते हुए भारत ने जापान को करारी शिकस्त दी। हालांकि जापान ने भी दो क्वार्टर तक भारत से कड़ा मुकाबला करते हुए बराबर का दबाव बनाये रखा, परंतु भारतीय टीम ने हर मैच की तरह इस मैच में भी तीसरे क्वार्टर में अपना पहला गोल दागा। नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल निकाला। वहीं चौथा क्वार्टर भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। भारतीय शेरनी दीपिका ने लगातार दो प्लेटी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए जापान पर दो गोल दागे। इस तरह से भारत का यह सफर काफी महत्वपूर्ण रहा। बेहतर प्रदर्शन एवं लंबी दूरी को लेकर नवनीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading