कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों को भेजा जा रहा है. ये मैसेज वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है।

 

पंजाब पुलिस ने इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. पंजाब की लुधियाना पुलिस ने आम लोगों को इससे बचाने के लिए जागरुक अभियान चलाया है।

 

साथ ही आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. 42 सेकेंड के वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने डिटेल्स में बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती उस शख्स को कंगाल बना रही है।

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग आम लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में युवाओं के लिए कुछ खास बातें लिखी हैं, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की फर्जी अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया जाता है।

पुलिस ने वीडियो में साफ किया है कि वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजा रहा लिंक खतरनाक है. जैसे ही यूजर्स उस फिशिंग लिंक पर क्लिक करते हैं तो मोबाइल तुरंत हैक हो जाता है।

एक बार फोन हैक होते ही विक्टिम के फोन में मौजूद बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी को चोरी कर लिया जाता है. इसके बाद विक्टिम ना सिर्फ बैंक खाता खाली कर दिया जाता है बल्कि उसके नाम पर लोन तक ले लिया जाता है.

*फिशिंग लिंक से ऐसे बचें*

फिशिंग लिंक या खतरनाक लिंक से बचाने के लिए कई तरीकों को फॉलो कर सकते हैं. अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में कोई लिंक है तो उस पर क्लिक करने से पहले लिंक चेक कर लें. वेबसाइट का नाम, डोमेन नेम आदि को चेक कर लें.

*Short URL से सावधान रहें*

फिंशिंग लिंक में अगर कोई शॉर्ट यूआरएल दिया गया है तो उससे सावधान रहना चाहिए. ये शॉर्ट लिंक 4-6 कैरेक्टर के होते हैं.

*OTP शेयर ना करें*

अनजान शख्स या अनजान पोर्टल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) शेयर ना करें. पहले मैसेज को कंफर्म करें कि वह कहां से आया है और बैंकिंग ओटीपी को किसी भी दूसरे शख्स के साथ शेयर ना करें.

*बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें*

अनजान पोर्टल या संदिग्ध पोर्टल पर कभी भी बैंकिंग डिटेल्स आदि को शेयर ना करें. बैंक खाता नंबर, कार्ड डिटेल्स आदि को किसी के साथ शेयर ना करें.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

         रोहतास जिला में भष्टाचार पर निगरानी विभाग का एक और बड़ा प्रहार सासाराम के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय से क्लर्क सतीश कुमार को निगरानी ने टांगा…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

            क्या तमिलनाडु में कांग्रेस ने जल्दबाजी में बड़ा राजनीतिक दांव खेल दिया? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि केवल 5 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

    कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

    बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

    बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

    अब बंगाल में 5 साल रहेंगे सिंघम

    अब बंगाल में 5 साल रहेंगे सिंघम

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading