सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की संभावित सूची सामने आई, पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी!
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 7 मई को होने जा रहा है.

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे।

राजनैतिक गलियारों में इस कदम को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन और 2029 के लोकसभा चुनावों की पूर्व तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है. इस बीच मंत्रियों की संभावित सूची भी सामने आ गई है जिसे आप आगे देख सकते हैं.
👉जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा
11. श्वेता गुप्ता या ललन सर्राफ

👉बीजेपी की संभावित सूची में युवाओं और दिग्गजों का मेल
1. मंगल पाण्डेय
2. रामकृपाल यादव
3. दिलीप जायसवाल
4. श्रेयसी सिंह
5. लखेंद्र पासवान
6. संगीता कुमारी
7. रमा निषाद
8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
9. अरूण शंकर प्रसाद
10. संजय सिंह टाईगर
11. विजय कुमार सिन्हा

वही एनडीए के अन्य घटक दलों को भी इस विस्तार में उचित स्थान दिया जाएगा. चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर इस सूची को अंतिम रूप दिया है, जिससे अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



