Bihar Politics: स्टेट लेवल के नेता ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, चुनाव से पहले थाम लिया लालू का लालटेन

बगहा से जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने राजद का दामन थाम लिया। उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी में शामिल किया। अभिषेक कुमार मिश्रा अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। राजद में शामिल होने से बगहा में पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है।

बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के मुखिया पति व जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा नीतीश कुमार की जदयू को छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी में शामिल कराया है। यह जानकारी राजद के जिला महासचिव कमलेश दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार मिश्रा अपने पंचायत के साथ-साथ अन्य पंचायत के मुखिया व सरपंच तथा अन्य समर्थकों के साथ पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उनका स्वागत अंग वस्त्र व माला पहनाकर किया गया। जदयू से राजद में आने से बगहा में पार्टी को और मजबूती आई है। राजद में शामिल होने पर वाल्मीकिनगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सहनी उर्फ गोलू, नितेश राव (अध्यक्ष मुखिया संघ बगहा एक) जगरनाथ यादव (अध्यक्ष सरपंच संघ) मुखिया रौशन तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राव, दीपक पांडेय, मुखिया अमित वर्मा, रणविजय सिंह, मो आजाद,दुर्गेश ठाकुर, दिवाकर पाठक आदि ने मिश्रा को बधाई दी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व राजद के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परसौनी व चौतरवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने पर कांग्रेस व राजद के शीर्ष नेताओं की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाए। थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों चौक पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हुई। वहीं, एनएच 727 पर वाहनों का आना-जाना पूर्व की भांति जारी रहा।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading