चिनाब नदी का पानी रोकने से पाकिस्तान में जलसंकट, भारत ने दो बांध बंद किए. पाक के 24 शहरों में 3 करोड़ लोगों पर असर

भारत ने जम्मू-कस्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं. इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रूक गया है और वाटर लेवल घटकर 15फिट रह गया है. पाकिस्तान में चिनाब का पानी 22 फिट था जो 24 घंटे में 7 फिट घट गया. चिनाब के लगातार सिकुड़ने से 4 दिन बाद पंजाब के 24 अहम शहरों में 3 करोड़ से ज्यादा लोंगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ सकता है. पाकिस्तान के फैसलाबाद और हाफिजाबाद जैसे घनी आबादी वाले शहरों की 80% आबादी पेयजल के लिए चिलाब के सतही पानी पर निर्भर है. सिंधु जल प्राधिकरण ने आशंका जताई कि भारत के इस कदम से खरीफ कि फसलों के लिए पानी में 21% की कमी आएगी. पाकिस्तान संसद ने इसे युध्द छेड़ने की कार्रवाई बताया है.

3 पाकिस्तानी नेताओं के बयान —-

1. बिलावल भुट्टो— पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल समझौता रोकने पर भारत को धमकी दी है. बिलावल ने 25 अप्रैल को एक रैली में कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा. या फिर उनका खून बहेगा. सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा.

2. ख्वाजा आसिफ— पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 4 मई को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर डैम बनाया तो, पाकिस्तान उस पर हमला करेगा.

3. शहबाज शरीफ — शहबाज शरीफ ने 1 मई को कहा कि भारत ने युद्ध भड़काने वाले फैसले किए और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया.

भारत ने 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता को पहलगाम आतंकी हमले के बाद रोक दिया है. 19 सितंबर 1960 को भारत और पाकिस्तान के बीच 6 नदियों का पानी बांटने को लेकर सिंधु जल समझौता हुआ था. समझौते के तहत भारत को तीन पूर्वी नदीयों (रावी, ब्यास और सतलुज) का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का इस्तेमाल करने की परमिशन दी गई. पाकिस्तान की 80% खेती सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का पानी रोक देने से पाकिस्तान में जल संकट गहराएगा. वहां की आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी. इसके अलावा पाकिस्तान कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से बिजली बनाता है. पानी की कमी से बिजली उत्पाद में गिरावट आ सकती है, जिससे आर्थिक और औधोगिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास…

Loading

Read more

Continue reading
कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

      कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading