पप्पू यादव गरीबों के प्रति समर्पित व नेक दिल इंसान थे : रफीक अंसारी
डेहरी ओन सोन रोहतास
चकन्हां पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पति लोकप्रिय समाजसेवी स्व मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव गरीबों के प्रति समर्पित व नेक दिल इंसान थे उक्त बातें उनके पुराने सहयोगी व राजद नेता रफीक अंसारी ने उनके 5 वीं पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कहा।

उन्होंने कहा कि स्व पप्पू जी नौजवानों के हौंसला, बेरोजगार के विकास के प्रति अपना अंतिम सांस तक दुश्मनों से लड़ा। उन्होंने अपने जीवन में कोरोना काल में पंचायत के गरीब असहाय लोगों के लिए अनाज से लेकर हर तरह की मदद की।
वें अपने जीवन में एक नई उम्मीद, नई उर्जा बिखेरना चाहते थे, परन्तु यह अधुरा रह गया। उनके पदचिन्हों पर उनकी पत्नी मुखिया पूनम देवी व मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव चल रहें हैं और अपना बहुमूल्य समय जनता के प्रति दें रहे हैं।
मुखिया पूनम देवी ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत अपनी आंसू नहीं रोक पाईं और गमनीन माहौल में उनका पुण्यतिथि मनाई।
मौके पर अखिलेश यादव, अजीत कुमार, संतोष कुमार पप्पू कुमार,विनय कुमार, सहित उनके पुत्र पुत्री सहित पंचायत के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




