कैमूर में 1616 लीटर अवैध शराब जब्तः 17 लाख की शराब बरामद, तीन गिरफ्तार; इनोवा, पिकअप और बाइक भी मिले

कैमूर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों से 1616 लीटर देसी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक तस्कर फरार हो गया।

दुर्गावती थाना पुलिस ने एनएच-19 पर कर्मनाशा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन को रोका। जांच करने पर उसमें सेंटरिंग की लकड़ियों के नीचे छिपाकर रखी गई 1111 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में वाराणसी और बदायूं के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया

* रामगढ़ में इनोवा से मिली 505 लीटर शराब

दूसरी कार्रवाई रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलीया रोड पर हुई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पीछे चल रही इनोवा कार को रोका। तलाशी में कार से 505 लीटर शराब बरामद हुई। कार चालक बसंत यादव, जो रोहतास जिले के दिनारा का रहने वाला है, उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक सवार तस्कर फरार हो गया।

* तीनों वाहन जब्त, जांच जारी

पुलिस ने पिकअप, इनोवा और बाइक तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कुल कीमत 16 से 17 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading