Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव ने पार्टी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 8 प्रोफेसरों को RJD में मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। राजद प्रमुख लालू यादव भी बिहार चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। चुनाव से पहले उन्होंने नया दांव खेला है। उन्होंने 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने आठ प्रोफेसरों को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से प्रदेश के सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव भी बिहार चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। चुनाव से पहले उन्होंने अब एक नया दांव खेला है। उन्होंने अपनी पार्टी में 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल ने आठ प्रोफेसरों को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। जिन आठ प्रोफेसरों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनमें डॉ. श्याम कुमार, डॉ. राज कुमार रंजन, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. अनुज कुमार तरुण, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. उत्पल बल्लभ, डॉ. बादशाह आलम और डॉ. रवि शंकर का नाम शामिल है।

* फेसबुक पोस्ट में दी जानकारी

राजद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी है। इस पोस्ट में पार्टी प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर 8 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को नियुक्त किए जाने का जिक्र है।

पोस्ट में लैटर हेड की कॉपी भी दी गई है। इस पर पार्टी के प्रिंसिपल जनरल सेक्रेटरी और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के हस्ताक्षर हैं। इस साथ एक अन्य कॉपी में नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के बारे में जानकारी भी दी गई है।

* राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में कौन क्या?

• डॉ. श्याम कुमार: दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पीएचडी कर चुके हैं।

• डॉ. राज कुमार रंजन : दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पीएचडी कर चुके हैं।

• डॉ. दिनेश पाल: पीएचडी की है। बिहार के छपरा में जय प्रकाश यूनिवर्सिटी के जगलाल चौधरी कॉलेज के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

• डॉ. अनुज कुमार तरुण: बिहार के बोधगया में मगध यूनिवर्सिटी के पीजी कैंपस के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पीएचडी कर चुके हैं।

• डॉ. राकेश रंजन : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पकड़ीदयाल (मधुबन) पूर्वी चंपारण के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पीएचडी भी कर चुके हैं।

• डॉ. उत्पल बल्लभ: पटना यूनिवर्सिटी के जियोग्राफी डिपार्टमेंट में संबद्ध हैं। जियोग्राफी में एमफिल कर चुके हैं।

डॉ. रवि शंकर: दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीआर आंबेडकर कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

• डॉ. बादशाह आलम: दिल्ली में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

* 5 पीएचडी वाले और एक मुस्लिम

बता दें कि राजद के इन 8 नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से 5 पीएचडी धारक हैं। इनमें से 4 दिल्ली में अपने संबंधित विश्वविद्यालय और कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं, इनमें से 4 बिहार में कार्यरत हैं। खास बात यह भी है कि इनमें से एक राष्ट्रीय प्रवक्ता मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading