उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र के दर्शनार्थियों के बिच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को देखकर सभी अचंभित रह गए।

वाराणसी के रहने वाले अर्जुननाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखते हैं,जो नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे।
उन्होंने कहा कि मां से यहीं कामना है कि 2027 में पुनः योगी आदित्यनाथ एक बार मुख्यमंत्री बने और आगे चलकर प्रधानमंत्री बने।
अर्जुननाथ को देखकर कई भक्त भौचक्के भी रह गए लोग योगी की तरह वस्त्र और स्टाइल देखकर पहली बार में पहचान नहीं सके.
बताते चलें की वाराणसी के रहने वाले अर्जुननाथ योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल होने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
कई जगहों लोग इनको देखकर फ़ोटो और सेल्फी भी लेते हैं. यूपी के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार की रात्रि अर्जुननाथ दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर कामना की।
अर्जुननाथ महराज ने बातचीत के दौरान कहा कि हम पहले भी यहां पर आ चुके हैं. मां से कामना करेंगे कि योगी आदित्यनाथ पुनः मुख्यमंत्री बने।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




