मराठी गया तेल लगाने: महाराष्ट्र में फिर गरमा रहा भाषा पर विवाद, MNS की हुई ऐसे एंट्री

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है. मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एलएंडटी परिसर में एक सुरक्षा गार्ड की कथित तौर पर मराठी भाषा का अपमान करने पर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं जहां मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोल पाने वालों पर हमला किया है।देश में अब तक तमिल और हिंदी भाषा को लेकर विवाद देखने मिल रहा था, इस सबके बीच महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद गरमा गया है. मगहाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता मराठी भाषा को इम्पोर्टेंस दिलाने के लिए अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में बीते दिन मुंबई के पवई स्थित ‘एल एंड टी’ (L&T) कंपनी में सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर अपशब्द कहने पर उसके साथ मारपीट कर दी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक नई जंग छिड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवई के L&T परिसर में एक व्यक्ति ने मराठी भाषा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, गार्ड ने मराठी भाषा को लेकर कहा था कि मराठी गया तेल लगाने, जिसके बाद वहां मौजूद MNS के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली. MNS कार्यकर्ता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को ‘मराठी का सम्मान’ करने की चेतावनी देते हुए उसे एक थप्पड़ मार दिया।

* मराठी भाषा को लेकर क्या बोले थे राज ठाकरे?

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर मराठी के मुद्दे को आगे करते हुए कहा कि मुंबई में कुछ लोग कहते है कि हम मराठी नहीं बोलेंगे लेकिन जो लोग मराठी नहीं बोलेंगे तो उनके कान के नीचे तमाचा मारने का काम भी किया जाएगा( महाराष्ट्र और मुंबई में मराठी का सम्मान किया जाना चाहिए. राज ठाकरे ने मनसे के सैनिकों से अपील की है कि वे पता लगाएं कि महाराष्ट्र के हर बैंक में मराठी भाषा का उपयोग होता है या नही

* पहले भी हो चुकी इस तरह की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब MNS कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा का अपमान करने वालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. इससे पहले वर्सोवा स्थित डी-मार्ट में एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि वह मराठी नहीं बोल पा रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें MNS कार्यकर्ता कर्मचारी से कान पकड़कर माफी मंगवाते नजर आ रहे थे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की…

Loading

Read more

Continue reading
कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading