बिहार के सासाराम प्रखंड अंतर्गत खिड़कीघाट निवासी शंकर सोनी की पुत्री निशा कुमारी ने इंटर आर्ट्स में फर्स्ट डिवीज़न से सफलता प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रौशन किया है।

निशा कुमारी ने 355 अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट आर्ट्स में जीत की सफलता का परचम लहराया।

बताते चलें की निशा कुमारी सासाराम के तकीया स्थित शंकर कॉलेज की छात्रा रही हैं। निशा कुमारी ने सभी विषयों में डिस्टंसन प्राप्त की वो बचपन से मेधावी रही हैं।

वहीं निशा कुमारी ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरी मां और मेरे पिता का सबसे बड़ा हाथ है। इन लोगों ने पुत्र व पुत्री का बिना भेदभाव किये हम लोगों को पढ़ने का अवसर प्रदान किया।
वहीं उन्होने दूसरे लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक लड़की का पढ़ना पूरे परिवार के पढ़ने जैसा है।
उन्होंने कहा कि हाई लेबल की कोचिंग में समर्थता ना होते हुवे भी मेरे पिता ने हार नहीं मानी, और आर्थिक तंगी को मेरी पढाई की बाधा नही बनने दिया। ईश्वर से प्रार्थना करती हुं की मेरी जैसी हर लडकी को मेरे पिता जैसा पिता मिले,जो हर कदम पर मेरा साथ निभाते हुवे मेरा हौसला बढाते रहे हैं।
वहीं मेरे विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा भी बहुत अच्छे से सहयोग मिला है जिसके नतीजा आज बेहतर रिजल्ट आया है।

निशा कुमारी का आगे का सपना युपीएससी क्रैक करने का है,उन्होने कहा की मै पुरे लगन से मेहनत करके युपीएससी की परिक्षा की तैयारी करुंगी और अपने जैसी मध्यमवर्गीय परिवार की लडकीयों के लिये मिसाल बनुंगी।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




