मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है,जहां पिपरा थानाध्यक्ष अंबेश कुमार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है। विगत वर्ष पहाड़पुर थानाध्यक्ष रहते हुए बाइक चोरी के केस को अंबेश कुमार ने 7 दिन विलंब से पंजीकृत किया था। FIR विलंब से होने के कारण वादी को इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। वादी ने DGP जनता दरबार में गुहार लगाई थी। मामला संज्ञान में आने में पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं जांच की गई। मामले में दोषी पाते हुए तत्कालीन SHO और वर्तमान पिपरा SHO को निलंबित कर विभागीय कारवाई शुरू की जा रही है। वहीं एसपी ने सभी SHO, CI, SDPO को सख्त निर्देश दिया है की प्रत्येक कार्य दिवस पर जन सुनवाई हो। थाना और कार्यालयों में आने वाले पब्लिक को वापस नहीं घुमाए। समस्या छोटी हो या बड़ी, सबकी समस्याएं सुनी जाए, समाधान और निराकरण का प्रयास
करें।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


करें।



