मामला बिहार के सुपौल का है, जहां पांच हजार घूस लेते कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के विशेष भू-सर्वे कानूनगो विकास कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने बुधवार को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई बुधवार को की।
डीएसपी ने बताया कि कानूनगो विकास प्रखंड क्षेत्र के महेशुआ निवासी अनुपम कुमार से जमीन के सर्वे के लिए रिश्वत मांग रहा था। अनुपम ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। निगरानी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। कानूनगो विकास त्रिवेणीगंज की गुड़िया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में अनुपम से पांच हजार रुपए घूस ले रहा था। तभी निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कानूनगो को पटना ले कर चली गई। अनुपम ने बताया कि सर्वेयर ने घूस नहीं देने के कारण मेरे पिता की जमीन का रकबा कम कर दिया था। उसे ठीक कराने के लिए कानूनगो ने 10 हजार रुपये मांगे। फिर पांच हजार पर बात तय हुई तो इसकी शिकायत निगरानी में
की।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




