स्कूल मे अश्लील गाने बजाकर मास्टर साहब बना रहे है बच्चों के डांस का वीडियो
ताजा मामला बिहार के शिवहर जिले के शिवहर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के बंकुल गाँव के प्राथमिक स्कूल का है!
बताते चलें की शिवहर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के बंकुल गांव के प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर साहब द्वारा अश्लील गाना बजा कर और बच्चे द्वारा अश्लील गानों पर नाच कराते हुए खुद मास्टर साहब वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे है! जो वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है!
आपको बता दें की एक तरफ देश के नवनिहालो को देश का भविष्य माना जाता है वही दूसरे तरफ वायरल होने व रील की बिमारी के चंगुल में फंस कर बंकुल गांव के प्राथमिक विधालय के हेड मास्टर नागेंद्र साह द्वारा अश्लील गाना बजा कर बच्चों के साथ रोमांस करते हुए खुद वीडियो भी बना रहे है! जो शिक्षा व्यवस्था का पूरी तरह से मज़ाक बना कर रख दिये है!
इस तरह शिक्षा व्यवस्था को मज़ाक बना कर रखना तथा स्कूल में अश्लील गाने बजाना पूरी तरह से निंदनीय है! इस तरह की हरकत को देखते हुए स्थानिय ग्रामिणों का कहना है की शिवहर जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इन पर सख्त कानूनी करवाई जरूर करायी जाये!
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








