बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड में एक मुखिया ने हैवानियत दिखाई है. पंचायत के मुखिया पर अपनी ही पंचायत की एक महिला ने दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है।बिहार में लगभग हर जिले में महिलाओं के साथ ज्यादती की खबरें लगातार आ रही है।पर पता नही क्यों बिहार पुलिस हर परिस्थितियों से निपटने में खुद को सक्षम तो बताती है लेकिन युपी पुलिस की तरह क्वीक ऐक्शन लेने के मामले में पिछड़ती हुई नजर आती है।
वही ईस मामले में पीड़िता परिजनों के साथ यूनिवर्सिटी थाने में लिखित शिकायत की है. घटना 10 मार्च की है.
खेत में दुष्कर्म:
पीड़िता ने बताया कि वह 10 मार्च को खेत में पटवन के लिए गई थी. उसी वक्त मुखिया जबरन उसके साथ गंदा काम किया. इस दौरान उसकी बड़ी जेठानी खेत में खाना लेकर आ रही थी. उसे रास्ते मे आता देख आरोपी मुखिया भाग खड़ा हुआ।
महिला की जेठानी ने भी इस बात की पुष्टि की है.
धार्मिक क्षेत्र गया में मुखिया की हैवानियत:
परिजनों का आरोप है कि आरोपी मुखिया ने समझौते का पूरा खेल रचा।
जब पंचायत बैठी तो मुखिया ने पीड़िता के परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
15 दिनों तक इस घटना को दबाया गया. वही पुलिस का कहना है घटना की जांच की जा रही है. तहरीर को पुलिस ने स्वीकार कर लिया है.
सरकारी आवास का देने का दिया झांसा:
पीड़िता का कहना है कि आरोपी मुखिया ने घटना का खुलासा न करने के लिए पीड़िता के पूरे परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ देने का झांसा दिया।. जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घरवालों को पूरी घटना बताई। जब वे मुखिया के घर शिकायत करने गए, तो उसने गाली-गलौज और धमकी देकर भगा दिया।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








